लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में 14 गांवों ने पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:01 IST

Open in App

ठाणे, 14 जनवरी ठाणे जिले में कम से कम 14 गांवों ने नवी मुंबई नगर निगम में शामिल होने की अपनी मांग पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। जिले के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे जिले में ग्राम पंचायत चुनाव 15 जनवरी को होने हैं।

उप जिलाधिकारी बालासाहब वाकचौरे ने कहा कि 14 गांवों के चुनाव के बहिष्कार की घोषणा के बाद शुक्रवार को जिले की पांच ग्राम पंचायतों में मतदान नहीं होगा।

अधिकारी ने बताया कि इन गांवों के निवासी पिछले 15 साल से आंदोलन कर रहे हैं और पिछले दो आम चुनावों में भी मतदान का बहिष्कार कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर गठित एक समिति ने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

अधिकारी के अनुसार, ठाणे जिले में 15 जनवरी को 143 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। पांच पंचायतों के लिए चुनाव का बहिष्कार किया गया है वहीं आठ पंचायतों के सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे