महाराष्ट्र: अलीबाग में कोविड नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने को लेकर 14 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:12 IST2021-03-01T16:12:23+5:302021-03-01T16:12:23+5:30

Maharashtra: 14 arrested for partying in Alibag for violating Kovid rules | महाराष्ट्र: अलीबाग में कोविड नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने को लेकर 14 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: अलीबाग में कोविड नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने को लेकर 14 लोग गिरफ्तार

अलीबाग (महाराष्ट्र), एक मार्च महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि 27 फरवरी को एक सूचना मिलने के बाद कलोटे गांव में एक फार्महाउस पर छापा मारा गया था, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गई।

उन्होंने कहा, " वे लोग संगीत बजा रहे थे, हुक्का पी रहे थे और वे सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, ना ही मास्क पहने हुए थे। फार्महाउस के प्रबंधक और 13 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 14 arrested for partying in Alibag for violating Kovid rules

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे