महाराष्ट्र: ठाणे में एक वैन से 1200 किग्रा कथित गोमांस बरामद

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:48 IST2021-05-27T10:48:25+5:302021-05-27T10:48:25+5:30

Maharashtra: 1200 kg of alleged beef recovered from a van in Thane | महाराष्ट्र: ठाणे में एक वैन से 1200 किग्रा कथित गोमांस बरामद

महाराष्ट्र: ठाणे में एक वैन से 1200 किग्रा कथित गोमांस बरामद

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 1.44 लाख रुपये का कथित गोमांस बरामद किया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बताया जाता है कि इस कथित गोमांस को गैरकानूनी तरीके से यहां लाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक वैन को ठाणे के भिवंडी शहर के वादपे नाका पर रोका गया और उसके 23 वर्षीय चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन अहमदनगर से मुंबई जा रहा था।

उन्होंने बताया कि भादंवि और पशु संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कथित गोमांस को मुंबई के गोवंडी पहुंचाना था।

राज्य में गोहत्या और गोमांस लाने पर प्रतिबंध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 1200 kg of alleged beef recovered from a van in Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे