लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पालघर में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 12 साल का लड़का हिरासत में

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:15 IST

Open in App

पालघर, 14 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर से पुलिस ने एक नाबालिग को पड़ोस में ही रहने वाली पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया है। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर लड़की को आवासीय बिल्डिंग की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी इमारत में आरोपी और पीड़ित रहते हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के निजी अंगों में काफी चोटें आईं जिसकी जानकारी उसने अपने माता-पिता को दी और उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर