लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: चीनी कारखाने के 12 कर्मचारियों को दम घुटने की शिकायत के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: May 23, 2020 16:47 IST

पांच से छह कर्मी कारखाने में वैक्यूम पैन के भीतर सफाई का काम कर रहे थे कि इसी दौरान एक गैस हवा में फैल गई और उन्हें घुटन होने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे जिले में चीनी कारखाने में काम करने वाले 12 श्रमिकों को शनिवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘वैक्यूम पैन’ की सफाई करते वक्त दम घुटने की शिकायत करने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया।

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में चीनी कारखाने में काम करने वाले 12 श्रमिकों को शनिवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ‘वैक्यूम पैन’ की सफाई करते वक्त दम घुटने की शिकायत करने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब पैन की सफाई करते वक्त किसी प्रकार की गैस हवा में फैल गई।

बारामती में स्थित मालेगांव चीनी कारखाने के प्रबंध निदेशक विजय वाबले ने कहा, “पांच से छह कर्मी कारखाने में वैक्यूम पैन के भीतर सफाई का काम कर रहे थे कि इसी दौरान एक गैस हवा में फैल गई और उन्हें घुटन होने लगी।”

वैक्यूम पैन ऐसे टैंक को कहा जाता है जिसमें वैक्यूम पंप लगा होता है जिससे कम तापमान पर उबाल लाकर किसी चीज (जैसे चीनी सिरप) में तेजी से भाप निकालकर उसे गाढ़ा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मियों ने मदद के लिए अपने सहयोगियों को बुलाया। कुछ कर्मी जो पैन के भीतर घुसे थे उन्हें भी घुटन होने लगी।

एमडी ने बताया कि सभी प्रभावित कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “सभी कर्मियों को एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। उनमें से 10 की स्थिति स्थिर है जबकि दो अब भी आईसीयू में हैं।”

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है