महाराष्ट्र: 11 हजार कैदियों को पैरोल पर किया जाएगा रिहा, 60 जेलों पर लागू होगा फैसला

By भाषा | Updated: March 26, 2020 22:35 IST2020-03-26T22:35:39+5:302020-03-26T22:35:39+5:30

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कारागारों में कैद करीब 11 हजार कैदियों जिन्हें सात साल से कम सजा मिली है, उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

Maharashtra: 11 thousand prisoners to be released on parole from 60 jails | महाराष्ट्र: 11 हजार कैदियों को पैरोल पर किया जाएगा रिहा, 60 जेलों पर लागू होगा फैसला

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कारागारों में कैद करीब 11 हजार कैदियों जिन्हें सात साल से कम सजा मिली है , उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा, करीब 11 हजार कैदी या आरोपी जो सात साल की सजा के प्रावधान वाले मामलों में बंद हैं उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। मैंने पूरे राज्य के कारागारों को उचित आदेश जारी कर दिया है।''

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कारागारों में कैद करीब 11 हजार कैदियों जिन्हें सात साल से कम सजा मिली है , उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

देशमुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये इस फैसले की जानकारी दी।

गृहमंत्री ने कहा, करीब 11 हजार कैदी या आरोपी जो सात साल की सजा के प्रावधान वाले मामलों में बंद हैं उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। मैंने पूरे राज्य के कारागारों को उचित आदेश जारी कर दिया है।'' 

देशमुख ने कहा, ‘‘ राज्य में करीब 60 जेलें हैं जिन पर यह फैसला लागू होगा।'' 

Web Title: Maharashtra: 11 thousand prisoners to be released on parole from 60 jails

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे