लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : युवक की हत्या मामले में उत्तर प्रदेश से 11 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:59 IST

Open in App

ठाणे, 27 जुलाई पिछले महीने मुंबई के पास रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में मिले 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में ठाणे जिले की पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला युवक एक लड़की के साथ फरार हो गया था।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि लड़की के भाई ने जब दोनों को पकड़ लिया तो साहिल हाशमी ठाणे जिले के कोपर और दिवा के बीच चलती ट्रेन से कूद गया। एक अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि लड़की के भाई और कुछ अन्य लोगों ने ट्रेन से उसे धक्का देकर गिरा दिया था।

डोंबिवली रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश पवार ने बताया कि आरोपियों को उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र लाया गया और उन्हें एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

पवार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 16 वर्षीय लड़की का पिता शब्बीर हाशमी और उसका भाई भी है। हत्या और आपराधिक साजिश का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। कोपर और दिवा के बीच पटरी पर 19 जून 2021 को बुरी तरह घायल अवस्था में एक युवक मिला था। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के भदोही के दुर्गागंज निवासी साहिल हाशमी के तौर पर हुई। साहिल की 23 जून को मौत हो गयी।

रेलवे पुलिस को पता चला कि साहिल 15 जून को अपने गांव की एक लड़की के साथ फरार हो गया था। लड़की के परिवार वाले दोनों के संबंधों से नाराज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है