लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पुलिस पर बढ़ता जा रहा COVID-19 का खतरा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

By गुणातीत ओझा | Updated: May 14, 2020 12:09 IST

देश में पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।महाराष्ट्र में अब तक 1001 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) पाए गए हैं, जिनमें से 142 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं।

मुंबई। देश में पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अभी भी सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। यही कारण है कि राज्य में कोरोना की जंग लड़ रहे महाराष्ट्र पुलिस के जवानों पर भी संक्रमण का संकट और गहराने लगा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 1001 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) पाए गए हैं, जिनमें से 142 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। वहीं, 8 पुलिसकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 218 घटनाएं हुई हैं और 770 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 1,495 मामले आए सामने

महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,495 मामले सामने के बाद राज्य में वायरस के मामले बढ़कर बुधवार को 25,922 हो गए। वहीं और 54 लोगों की जान गई है, जिनमें से 40 केवल मुम्बई के हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अभी तक 25,922 मामले सामने आ चुके हैं और 975 की इससे जान गई है। इनमें से मुम्बई में ही 15,747 मामले सामने आए हैं और वहां 596 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि 422 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। अभी तक कुल 5,547 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ जान गंवाने वाले 54 लोगों में से 40 मुम्बई के, छह पुणे के और जलगांव, सोलापुर और औरंगाबाद के दो-दो लोग शामिल हैं। वहीं वसई-विरार और रत्नागिरी में एक-एक व्यक्ति की जान गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से 975 लोगों की जान जा चुकी है।’’ उन्होंने बताया कि पुण में कोविड-19 के 2,830 मामले सामने आए हैं। पूरे पुणे संभाग में 3,606 मामले हैं और यहां 193 लोगों की जान गई है।

मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15,00 से पार

वहीं सिर्फ मुंबई की बात करें तो यहां बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 800 नये मामले सामने आए जिसके बाद यहां कुल रोगियों की संख्या 15,581 हो गयी है, वहीं 40 और रोगियों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 595 पहुंच गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। नागरिक निकाय अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों में इस वायरस से संक्रमित 40 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 595 हो गई। बीएमसी के अनुसार 800 नए मामलों में से 198 मरीजों की जांच विभिन्न निजी प्रयोगशालाओं में की गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी