VIDEO: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने चार कारों को मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: October 5, 2022 15:59 IST2022-10-05T11:00:43+5:302022-10-05T15:59:54+5:30

दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज में पुल पर खड़ी एक एम्बुलेंस और तीन कारें दिखाई दे रही हैं, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कई लोग मौके पर मौजूद थे।

Maharashtra 10 people got injured in a collision between four cars an ambulance Bandra Worli Sea Link | VIDEO: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने चार कारों को मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 घायल

VIDEO: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने चार कारों को मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 घायल

Highlights यह घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुई।हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।एक तेज रफ्तार वाहन को एम्बुलेंस और अन्य कारों को टक्कर मारते देखा जा सकता है।

मुंबईः मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार के तीन अन्य कारों और एक एम्बुलेंस से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। यह घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुई। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज में पुल पर खड़ी एक एम्बुलेंस और तीन कारें दिखाई दे रही हैं, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कई लोग मौके पर मौजूद थे। देखें वीडियोः

घटना पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की।

पीएम ने ट्वीट में लिखा- “मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।"

Web Title: Maharashtra 10 people got injured in a collision between four cars an ambulance Bandra Worli Sea Link

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे