महाराष्ट्र : अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने की घटना में कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 14:34 IST2021-11-06T14:34:43+5:302021-11-06T14:34:43+5:30

Maharashtra: 10 Kovid-19 patients died in a fire incident in Ahmednagar's government hospital. | महाराष्ट्र : अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने की घटना में कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने की घटना में कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत

पुणे, छह नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 10 मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने पुष्टि की कि सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड में आग लगने के बाद 10 मरीजों की मौत हो गई और एक मरीज की हालत गंभीर है। इस आईसीयू खंड में कोविड​​-19 के रोगियों को भर्ती किया गया था।

अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने कहा कि आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 10 Kovid-19 patients died in a fire incident in Ahmednagar's government hospital.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे