महाराष्ट्र: 1 लाख 12 हजार ग्राहकों ने नहीं भरा अप्रैल के बाद बिजली बिल, बकाया राशि 52 करोड़ 49 लाख

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 12, 2019 05:48 IST2019-09-12T05:48:57+5:302019-09-12T05:48:57+5:30

बकाया बढ़ानेवाले ग्राहकों पर कार्रवाई करने के लिए तथा नियमित बिलों का भुगतान करने के लिए ग्राहकों को अखंडित सेवा देने की मुहिम महावितरण ने शुरू की है. अप्रैल माह के बाद एक भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करनेवाले ग्राहकों में घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक ग्राहकों का समावेश है.

Maharashtra: 1 lakh 12 thousand customers did not fill electricity bill after April, outstanding amount 52 crore 49 lakh | महाराष्ट्र: 1 लाख 12 हजार ग्राहकों ने नहीं भरा अप्रैल के बाद बिजली बिल, बकाया राशि 52 करोड़ 49 लाख

महाराष्ट्र: 1 लाख 12 हजार ग्राहकों ने नहीं भरा अप्रैल के बाद बिजली बिल, बकाया राशि 52 करोड़ 49 लाख

महावितरण के अकोला परिमंडल का बकाया आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. परिमंडल के 1 लाख 11 हजार 995 ग्राहकों ने अप्रैल माह के बाद एक भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. जिसके चलते बिजली बिलों को लेकर 52 करोड़ 49 लाख 6 हजार 202 रुपए बकाया हैं.

बकाया बढ़ानेवाले ग्राहकों पर कार्रवाई करने के लिए तथा नियमित बिलों का भुगतान करने के लिए ग्राहकों को अखंडित सेवा देने की मुहिम महावितरण ने शुरू की है. अप्रैल माह के बाद एक भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करनेवाले ग्राहकों में घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक ग्राहकों का समावेश है.

इसमें अकोला जिले के 34 हजार 500 ग्राहक हैं. जिनकी ओर बिजली बिलों को लेकर 17 करोड़ 99 लाख 32 हजार 277 रुपए बकाया है. बुलढाणा जिले के 53 हजार 947 ग्राहकों का बकायादारों में समावेश है. उन्होंने 23 करोड़ 21 लाख 47 हजार 757 रुपए बकाया है तथा वाशिम जिले के 23 हजार 467 ग्राहकों ने अप्रैल के बाद एक भी बिजली बिल नहीं भरा, जिसके चलते बिजली बिल को लेकर 11 करोड़ 28 लाख 30 हजार 167 रुपए बकाया हैं. 

Web Title: Maharashtra: 1 lakh 12 thousand customers did not fill electricity bill after April, outstanding amount 52 crore 49 lakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे