लाइव न्यूज़ :

चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर बदरीनाथ में महापंचायत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:03 IST

Open in App

गोपेश्वर (उत्तराखंड), पांच अगस्त चारधाम यात्रा से जुडे लोगों ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ में यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर महापंचायत आयोजित की ।

एक मत से यात्रा शुरू करने की मांग करते हुए महापंचायत में विभिन्न पक्षों के लोगों ने अपनी बात रखी और कहा कि दो साल से यात्रा बंद होने से व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है ।

महापंचायत के बाद स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल, होटल व्यवसायियों और मंदिर से जुड़े तीर्थ—पुरोहितों ने साकेत चौराहा से माणा चौराहा तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महापंचायत में शामिल लोगों ने संवाददाताओं से कहा कि यात्रा बंद होने से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और काम धंधा सब चौपट हो गया है । उन्होंने कहा कि बैंकों से ऋण लेने वालों को किश्त जमा करने के लिए लगातार नोटिस मिल रहे हैं, बिजली पानी के बिल लगातार आ रहे हैं लेकिन कमाई ठप होने पर इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है और व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है ।

बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने चेतावनी दी कि यदि चारधाम यात्रा का संचालन जल्द शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोविड की संभावित तीसरी लहर के मददेनजर चारधाम यात्र के संचालन पर रोक लगाई हुई है । राज्य सरकार ने इस रोक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है जहां मामला सुनवाई के लिए लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग