लाइव न्यूज़ :

महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:24 IST

Open in App

लखनऊ, चार अक्टूबर प्रांतीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में कल से भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक बनी हुई है।

लखनऊ स्थित मेंदाता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया, ‘‘सोमवार को उनकी स्थिति में सुधार देखा गया। उनके ऑक्सीजन सपोर्ट की जरुरत कम हुई है। उनके पेशाब के संक्रमण में भी कमी आयी है। उनकी स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। उन्हें अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलोजी विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखा गया है।’’

महंत (84) को ऑक्सीजन स्तर कम होने और सांस फूलने की शिकायत के बाद रविवार को अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

महंत गोपाल दास के सहयोगी कमल नयन दास ने रविवार को बताया था कि सुबह महंत की तबीयत बिगड़ने पर अयोध्या जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल भेजा गया।

मठ मनीराम छावनी के निवासी नयन दास ने बताया था कि ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के अलावा, गोपाल दास सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं और उन्हें बहुमूत्र की समस्या भी है। उन्होंने कहा कि यहां के डॉक्टरों ने महंत गोपाल दास को कुछ समय के लिए अपनी निगरानी में रखा लेकिन बाद में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेज दिया।

महंत नृत्य गोपाल दास पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण के बाद उनका लंबे समय तक इलाज चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?