लाइव न्यूज़ :

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में मामूली सुधार, योगी हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:33 IST

Open in App

(पांचवां पैरा जोड़ते हुए)

लखनऊ, 11 नवंबर राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में मंगलवार को बहुत मामूली सुधार हुआ और डाक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर रखे हुये है।

मेंदाता अस्पताल के निदेशक डा. राकेश कपूर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मंहत दास के खून का थक्का जो दिल में पहुंच गया था उसे गला दिया गया है और अब उनको सांस लेने में परेशानी कम हुई है। लेकिन उनके गुर्दे (किडनी) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, इसलिये डाक्टरों की टीम आज रात उनकी डायलिसिस करने पर विचार कर रही है।’’

उन्होंने बताया कि महंत दास की स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है और आईसीयू में डाक्टरों की एक टीम उनकी चौबीस घंटे निगरानी कर रही है।

डा. कपूर ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया था कि ‘‘सोमवार शाम को नृत्य गोपाल दास (करीब 84 साल) को थ्रोम्बोएंबोलिज्म के कारण भर्ती कराया गया।’’

थ्रोम्बोएंबोलिज्म में रक्त वाहिका से खून का थक्का निकल कर फेफड़े, दिल, पाचन नली, पावं या दिमाग की वाहिकाएं बाधित करता है।’’

डा. कपूर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत नृत्य गोपाल दास का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे और वह करीब आधा घंटे तक यहां रहे। योगी ने इस दौरान महंत दास के इलाज के बारे में डाक्टरों से विस्तार से जानकारी ली।

इससे पहले सोमवार को महंत को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी