लाइव न्यूज़ :

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में मामूली सुधार, उप मुख्यमंत्री मौर्य हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:28 IST

Open in App

लखनऊ, 11 नवंबर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत बुधवार को भी गंभीर लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है और डाक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर रख रही है।

मेंदाता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बुधवार को बताया, ‘‘महंत दास के गुर्दे (किडनी) ठीक से काम नही कर रहे हैं। इसलिये डाक्टरों की टीम ने मंगलवार रात उन्हें डायलिसिस पर रखा। उसके बाद उनकी हालत में मामूली सुधार आया है। अभी वह जीवन रक्षक प्रणाली पर नही हैं, अगर आवश्यकता पड़ी तो दोबारा डायलिसिस की जायेगी।’’

उन्होंने बताया कि आईसीयू में डाक्टरों की एक टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है ।

इससे पहले उन्होंने भाषा को बताया था कि 'सोमवार शाम को नृत्य गोपाल दास (84 साल) को ‘थ्रोम्बोइमबोलिस्म’ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़े के रास्ते हृदय में पहुंच जाता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार दोपहर महंत नृत्य गोपाल दास का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे और वह करीब 15 मिनट तक वहां रहे और उन्होंने महंत के इलाज के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली।

इससे पहले सोमवार को उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए