लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट बताता है कि मंदिरों में चढ़ावे का कैसे हो रहा है दुरुपयोग : दिग्विजय

By भाषा | Updated: September 23, 2021 00:42 IST

Open in App

भोपाल, 22 सितंबर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत मंदिरों के चढ़ावे के दुरुपयोग को दर्शाती है।

सोमवार को महंत ने उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के अपने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सिंह ने भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर सीहोर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कहा जा रहा है कि नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसकी उत्तर प्रदेश पुलिस जांच कर रही है । लेकिन, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में जो लिखा है वह चिंता का विषय है कि मंदिरों और मठों के चढ़ावे का कैसे दुरुपयोग हो रहा है। मठों पर कब्जा और मंदिरों की भूमि खरीद फरोख़्त में धांधली हो रही है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ जब कोई व्यक्ति साधु-संत बन जाता है तो वह माया-मोह सब त्याग देता है। हमारा धर्म त्याग के साथ आगे बढ़ता है। त्याग से मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन, वह (आनंद गिरी) महंगे वाहनों का आनंद ले रहे है। यहां तक कि जब वह ऑस्ट्रेलिया गये थे, तब महिलाओं ने भी उसकी शिकायत की थी।’’

सिंह ने दावा किया कि नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आनंद गिरि मठ में आये चढ़ावे में से भी पैसे लिया करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह धर्म के लिए अच्छा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र