लाइव न्यूज़ :

महंत नरेन्द्र गिरी की हो सकती है गिरफ्तारी, मिर्ची बाबा की शिकायत पर पुलिस जाएगी प्रयागराज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 23, 2019 19:54 IST

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की लोकसभा चुनाव में हार पर समाधि लेने की घोषणा करने वाले वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा की शिकायत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है.

Open in App

भोपाल, 23 जूनः मिर्ची बाबा द्वारा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी के लिए एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है. पुलिस का एक दल जल्द ही प्रयागराज लाकर उनकी गिरफ्तार करेगा.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की लोकसभा चुनाव में हार पर समाधि लेने की घोषणा करने वाले वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा की शिकायत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मिर्ची बाबा की शिकायत पर भोपाल के अयोध्या नगर थाने में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के खिलाफ वैराग्यानंद को धमकाने के आरोप में एफआईआर हो गई है और अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने प्रयागराज जा सकती है.

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार मीनाल रेसीडेंसी में रहने वाले वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस का प्रचार किया था. वह चुनाव हार गए, जिसके बाद 9 मई को उन्हें मोबाइल पर धमकी दी जा रही है और आत्महत्या के उकसाया जा रहा है. जिस पर पुलिस ने संत नरेंद्र गिरी पर धमकाने का मामला दर्ज किया है. इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू का कहना है कि पुलिस की एक टीम को प्रयागराज भेजा जा रहा है.

वैराग्यानंद के वकील सैयद माजिद अली ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरी ने तीन हजार काल करवाकर वैराग्यानंद को आत्महत्या करने के लिए उकसाया और प्रताड़ित किया. इस मामले में पुलिस ने धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि हमने साइबर क्राइम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि महंत गिरी द्वारा यह आपराधिक क्रत्य किया गया है, जिस पर पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करने जा रही है.

मिर्ची बाबा को शिवराज ने बताया फर्जी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की लोकसभा चुनाव में जीत का दावा करने वाले स्वामी वैराग्यनंद मिर्ची बाबा को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा खोला है. उन्होंने मिर्ची बाबा को फर्जी बाबा बताया और कहा कि मिर्ची बाबा द्वारा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसे रद्द किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महंत नरेन्द्र गिरी पर दर्ज की गई एफआईआर गलत है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों