लाइव न्यूज़ :

महानिर्वाणी अखाडा ने उत्तराखंड सरकार से कुंभ सहायता राशि लेने से इंकार किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 00:12 IST

Open in App

हरिद्वार, आठ मार्च नागा सन्यासियों के प्रमुख अखाड़ों में से एक महानिर्वाणी अखाड़े ने हरिद्वार के कुंभ मेले में बड़ी मिसाल पेश करते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा इस मेले के लिए दी जाने वाली एक करोड़ रूपये की कुम्भ सहायता राशि को लेने से इनकार कर दिया है ।

महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा अपने संसाधनों से ही पेशवाई से लेकर शाही स्नान समेत तमाम धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न कराए जा रहे है।

राज्य सरकार द्वारा सभी 13 अखाड़ों को एक- एक करोड़ रूपये की कुम्भ सहायता राशि दी गई है जिससे वे कुम्भ में अपने और अपने साधू- संतों, श्रद्धालुओं के रहन सहन आदि पर खर्च कर सकें । मेला अधिष्ठान के माध्यम से अखाड़ों ने यह राशि प्राप्त भी कर ली है ।

कई अखाड़ों ने तो इस राशि को बढ़ाने की मांग की है लेकिन महानिर्वाणी अखाड़े ने इस राशि को लेने से ही इनकार कर दिया।

महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवीन्द्र पुरी महाराज ने इस संबंध में कहा कि उत्तराखंड सरकार को समय समय पर अखाडा मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सहायता राशि देता रहता है और ऐसे में राज्य सरकार के इस दान को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा