लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में मनाई गई महानवमी, बारिश के पूर्वानुमान के बीच पंडालों में उमड़ें श्रद्धालु

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:22 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अक्टूबर महानवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु समूचे पश्चिम बंगाल में पूजा पंडालों में उमड़ पड़े, जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश होने का पूर्वानुमान किया था।

नवोन्मेषी एवं जगमग करते भव्य पूजा पंडालों को देखने के लिए भीड़ के सड़कों पर उतरने से कोविड-19 नियमों का कहीं से भी अनुपालन होता नहीं दिखा क्योंकि पांच दिवसीय उत्सव बृहस्पतिवार को अपने महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया। प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को विजय दशमी पर होगा।

शाम में कोलकाता की सड़कों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हजारों की संख्या में लोग उल्लास के साथ घरों से बाहर निकले, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महानवमी और विजय दशमी पर दक्षिण बंगाल में बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

उत्तर कोलकाता के बेलेघाट संधानी और जगत मुखर्जी पार्क से लेकर शहर के दक्षिणी हिस्से में हिंदुस्तान पार्क और बोसपुकुर तालबगान तक शाम में भीड़ बढ़ती रही। लोग 10 मीटर की दूरी से प्रतिमाओं के दर्शन के लिए जद्दोजहद करते दिखे।

फोरम फॉर दुर्गोत्सव प्रमुख काजल सरकार ने कहा, ‘‘पिछले साल, पूजा पंडालों में नहीं के बराबर भीड़ हुई थी। लेकिन इस साल टीकाकरण करा चुके ज्यादातर लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। हम लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं।

श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब का बुर्ज खलीफा पंडाल आज सुनसान नजर आया, दरअसल बुधवार रात पुलिस ने इसे लोगों की पहुंच से दूर कर दिया क्योंकि वहां अत्यधिक भीड़ जुटने से कोविड-19 के फैलने की आशंका पैदा हो गई थी।

श्रीभूमि के आयोजकों द्वारा लेजर शो को स्थगित करने के एक दिन बाद विधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने यह कदम उठाया। दरअसल, यह लेजर शो पंडाल के सामने काफी भीड़ एकत्र कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?