लाइव न्यूज़ :

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कोरोना के मद्देनजर लोगों से सीमित संख्या में कुंभ आने की अपील की

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:23 IST

Open in App

देहरादून, 17 अप्रैल जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने शनिवार को लोगों से कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर कम संख्या में हरिद्वार कुंभ मेले में आने की अपील की।

कुंभ में सहभागिता को प्रतीकात्मक रखने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गिरि ने कहा, ‘‘धर्म एक बड़ी चीज है, लेकिन मानव जीवन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। ’’

उन्होंने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें अहसास करना चाहिए कि वर्तमान कोरोना जितना घातक और जानलेवा है, उतना पहले वाला नहीं था। ऐसे में भावुक श्रद्धलुओं से मेरी अपील की है कि उन्हें कुंभ मेले में सीमित संख्या में ही आना चाहिए।’’

उन्होंने साधु-संतों से दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रतीकात्मक रखने की भी अपील की।

स्वामी अवधेशानंद ने वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के मद्देनजर मेले से बचने की सलाह दी।

हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कुंभ के समापन की घोषणा नहीं कर रहा हूं। बस मैं इतना कह रहा हूं कि कुंभ समापन की ओर बढ़ रहा है और दो बड़े शाही स्नान होने जा रहे हैं । एक शाही स्नान बचा है जिसमें बस बैरागी संत हिस्सा लेते हैं। अन्य का बस सांकेतिक प्रतिनिधित्व होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैरागी संतों का शाही स्नान होगा ही। प्रशासन उसके आयोजन के लिए कटिबद्ध है । लेकिन मेरी निजी अपील है कि मानवता के लिए चीजें सीमित एवं प्रतीकात्मक हों ।’’

गिरि ने निरंजनी आखड़े का बचाव भी किया जिसने हाल ही में घोषणा की थी कि उसके लिए यह कार्यक्रम पूरा हो गया।

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने यह भी कहा कि उनके अखाड़े के संत कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos