लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीसीटीवी से अभेद्य होगी महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2024 18:10 IST

महाकुंभ से पहले पूरे शहर को जहां भव्य रूप से सजाने का काम जोरों पर चल रहा है, वहीं दूसरी ओर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किये जा रहे हैं। उप्र सरकार की पुलिस जहां एक तरफ चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी।

Open in App

प्रयागराज/लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में शामिल होने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा संचालित अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली शुरू कर रही है। सरकार महाकुंभ-25 को दिव्य, भव्य और नव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। 

महाकुंभ से पहले पूरे शहर को जहां भव्य रूप से सजाने का काम जोरों पर चल रहा है, वहीं दूसरी ओर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किये जा रहे हैं। उप्र सरकार की पुलिस जहां एक तरफ चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। वहीं, दूसरी ओर प्रौद्योगिकी के जरिये सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता करने की तैयारी चल रही है। 

इसमें सबसे अहम रोल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सीसीटीवी कैमरे निभाएंगे। सरकार पूरे शहर में 2500 से ज्यादा सीसीटीवी लगाएगी। इनमें एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे भी शामिल हैं, जिन्हे सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा की थी। 

मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 15 दिसंबर तक सारे काम पूरे करने के निर्देश दिये थे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिये थे ताकि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसके बाद विकास कार्यों ने और तेज रफ्तार पकड़ ली है। इस बार कुंभ में 25 करोड़ लोगों के आने की संभावना है, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पार्किंग पर खासा फोकस किया जा रहा है। 

इनपुट भाषा एजेंसी

टॅग्स :कुम्भ मेलाप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह