लाइव न्यूज़ :

महाकुंभ-2021: मुख्यमंत्री रावत ने हरिद्वार में 120 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:30 IST

Open in App

हरिद्वार, 20 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को हरिद्वार में 120 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कुंभ पूरे विश्व की धरोहर है और यह 12 साल में एक बार आता है।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि ऐसे में कुंभ को लेकर लोगों में उत्साह तो जरूर था लेकिन कोविड-19 को लेकर असमंजस की स्थितियां बनी हुई थीं और यहां व्यापारी वर्ग से लेकर आम जन में चिंताएं थीं जिसे देखते हुए उनकी सरकार ने कुंभ में आने जाने की अनावश्यक रोक- टोक को खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन केंद्र द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा।’’

रावत ने कहा कि कुंभ पर हमारा पूरा ध्यान है और इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों के बारे में अखाड़ा परिषद से लेकर श्रद्धालुओं तक सबको बताया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ में रेल का सपना पूरा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पहले लोग सड़क की मांग करते थे और आज ट्रेन की बात हो रही है और यह बदलाव उनके नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

रावत ने कहा कि आने वाले दिनों में यहां रोजगार की भी कोई कमी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन पूरे विश्व में उनकी नेतृत्व क्षमता का लोहा माना जाता है और उनके नेतृत्व की तारीफ की जाती है।

इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई विधायक और अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए