लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राजद ने की जदयू नेता बलियावी पर कार्रवाई की मांग, कहा- भाषाई आतंक किसी को भी नहीं फैलाना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2023 16:47 IST

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जदयू का नेतृत्व इस पूरे मामले पर जरूर संज्ञान लेगा। उन्होंने कहा कि गुलाम रसूल बलियावी हजारीबाग में बोल रहे थे। उन्हें पता होना चाहिए कि वैसे बयान देने वालों पर भाजपा ने भी कार्रवाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता बलियावी के विवादित बयान पर राजद ने नाराजगी जाहिर कीराजद ने भी बलियावी की भाषा को आतंकी भाषा बताया हैमृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजद सभी धर्म सभी वर्ग के लोगों का सम्मान करती है

पटना: झारखंड के हजारीबाग में जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के द्वारा विवादित बयान दिए जाने पर बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राजद ने भी नाराजगी जाहिर की है।

राजद ने भी बलियावी की भाषा को आतंकी भाषा बताया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जदयू नेता बलियावी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए जदयू से कार्रवाई की मांग तक कर दी है। उन्होंने जदयू नेता पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह का बयान बलियावी ने झारखंड में दिया है। वह कहीं से भी उचित नहीं है।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजद सभी धर्म सभी वर्ग के लोगों का सम्मान करती है। महागठबंधन में जदयू भी है। जदयू के नेता ने गुलाम रसूल बलियावी के बयान को देखा होगा, हम मानते हैं कि जदयू ऐसे बयानवीरों पर लगाम लगाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भाषाई आतंक किसी को भी नहीं फैलाना चाहिए। राजनेताओं को इस तरह का बयान देने से परहेज करना चाहिए। कोई भी सभ्य समाज और राजनीतिक दल ऐसे बयान का समर्थन नहीं कर सकता है। 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जदयू का नेतृत्व इस पूरे मामले पर जरूर संज्ञान लेगा। उन्होंने कहा कि गुलाम रसूल बलियावी हजारीबाग में बोल रहे थे। उन्हें पता होना चाहिए कि वैसे बयान देने वालों पर भाजपा ने भी कार्रवाई की थी। फिर क्या कारण है कि उन्होंने इस तरह का बयान दिया? पार्टी को ऐसे बयान देने वाले लोगों पर नजर रखनी चाहिए। 

बता दें कि झारखंड के हजारीबाग में एक सभा के दौरान जदयू के पूर्व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने अपने भाषण में उन्होंने खूब भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया। शुक्रवार को भी उन्होंने कहा कि वह तो स्वीकार करते हैं कि उन्होंने कहा है कर्बला बना देंगे। 

टॅग्स :आरजेडीजेडीयूबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया