लाइव न्यूज़ :

बिहारः महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मचा घमासान थमा, 22 मार्च को किया जाएगा सीटों का ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2019 13:14 IST

शरद यादव ने कहा है कि 22 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन की सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा। बता दें, बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

Open in App

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर काफी समय से बड़ा पेंच फंसा हुआ था, जोकि अब सुलझ गया है और सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है। लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के प्रमुख शरद यादव ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि शुक्रवार (22 मार्च) को शीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शरद यादव ने कहा है कि 22 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन की सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा। बता दें, बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

बाताया जा रहा है कि सूबे की 40 सीटों में से 20 पर आरजेडी चुनाव लड़ेगी। वहीं, 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। इसके अलावा बाकी बची हुई 11 सीटों में से आरएलएसपी 4, वीआईपी 3, हम को 2, एलजेडी एक और एक सीट सीपीआई एमएल के खाते में जा सकती है। इससे ठीक एक हफ्ते पहले बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला 'लगभग तय' हो गया था। राजद और कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में करीब आठ घंटे की मैराथन बैठक हुई थी, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर हफ्तों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने पर चर्चा हुई थी।

गौरतलब है कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं। लोजपा को 6 सीटें मिली थीं, वहीं राजद को मात्र 4 सीटें मिली थीं। जदयू ने 2 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहागठबंधनआरजेडीकांग्रेसतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया