महा टीकाकरण अभियान : मध्य प्रदेश में एक दिन में 13.52 लाख लोगों को लगाया टीका

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:39 IST2021-11-11T15:39:54+5:302021-11-11T15:39:54+5:30

Maha Vaccination Campaign: 13.52 lakh people vaccinated in a day in Madhya Pradesh | महा टीकाकरण अभियान : मध्य प्रदेश में एक दिन में 13.52 लाख लोगों को लगाया टीका

महा टीकाकरण अभियान : मध्य प्रदेश में एक दिन में 13.52 लाख लोगों को लगाया टीका

भोपाल, 11 नवंबर मध्य प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कम से कम 13.52 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया, जो कि देश में एक दिन में हुआ सर्वाधिक संख्या में टीकाकरण है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के महा अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड-19 रोधी टीके की 13.52 लाख खुराकें लोगों को लगाईं।

अधिकारी ने दावा किया, ‘‘यह देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चार दिवसीय महा अभियान के तहत 11,159 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। यह अभियान बुधवार से शुरू हुआ है और इस तरह के और तीन अभियान 17 और 24 नवंबर तथा एक दिसंबर को चलाए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सभी पात्र लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में लगभग 5.49 लोग कोविड-19 टीका लगवाने के पात्र हैं।

को-विन पोर्टल के अनुसार, प्रदेश में अब तक टीके की कुल 7,38,94,076 खुराकें लगायी जा चुकी हैं। इसमें से 5,01,36,546 लोगों को पहली खुराक तथा 2,37,57,530 लोगों को दूसरी खुराक लगायी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maha Vaccination Campaign: 13.52 lakh people vaccinated in a day in Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे