लाइव न्यूज़ :

Maha Political Crisis: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के बाद सीएम ठाकरे कोविड पॉजिटिव, कमलनाथ बोले- मुख्यमंत्री से मुलाकात नहींं किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2022 14:53 IST

Maha Political Crisis: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ट्वीट कर कहा “मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा किराकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम ठाकरे से फोन पर बात की। कमलनाथ ने कहा कि एक एंटीजन परीक्षण किया गया था।

Maha Political Crisis: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बाद सीएम उद्धव ठाकरे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस नेता कमलनाथ (मुंबई में हैं) ने कहा कि वह सीएम ठाकरे से नहीं मिल सके क्योंकि वह कोविड पॉजिटिव हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक ‘रैपिड एंटीजन’ जांच रिपोर्ट में ठाकरे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उद्धव ठाकरे (61) ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के मद्देनजर मुंबई में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन कोरोना से संक्रमित होने के कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने सीएम ठाकरे से फोन पर बात की। कमलनाथ ने कहा कि एक एंटीजन परीक्षण किया गया था और इसमें सीएम ठाकरे कोविड -19 के लिए सकारात्मक आए थे। सीएम के आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। कमलनाथ ने कहा कि वह राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

भगत सिंह कोश्यारी को बुधवार को सुबह उन्हें दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोश्यारी ने ट्वीट कर कहा “मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारी ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के बाद कोश्यारी (80) को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी