लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 10 नवंबर से हर बुधवार को आयोजित होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

By भाषा | Updated: November 7, 2021 15:58 IST

Open in App

भोपाल, सात नवंबर मध्य प्रदेश में कोविड-19 बचाव के लिए 10 नवंबर से हर बुधवार को टीकाकरण का महाअभियान संचालित किया जायेगा, ताकि एक करोड़ पात्र व्यक्तियों को इसकी दूसरी खुराक लगा कर 31 दिसम्बर तक अर्हता प्राप्त शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।

मध्य प्रदेश के अपर संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि त्योहारी सीजन के कारण पिछले महीने से कम लोग टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं, जिससे टीकाकरण अभियान धीमा हुआ है।

उन्होंने कहा कि 10 नवंबर से बुधवार को मध्य प्रदेश में कोविड रोधी टीकाकरण का महाअभियान संचालित किया जायेगा, ताकि 31 दिसम्बर तक अर्हता रखने वाले सभी व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

शुक्ला ने बताया, ‘‘मध्य प्रदेश में लगभग 5.49 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए पात्र हैं, जिनमें 10 प्रतिशत प्रवासी (राज्य से बाहर रहने वाले) शामिल हैं। करीब पांच करोड़ लोगों को पहली खुराक लग चुकी है, जिनमें से 2.13 करोड़ को दूसरी खुराक भी लग चुकी है। इसलिए वर्तमान में 91.8 प्रतिशत को पहली खुराक लग चुकी है और 39 प्रतिशत को राज्य में दूसरी खुराक भी लग चुकी है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमने अब तक 7.13 करोड़ खुराक लगाई है। मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से भोपाल, इंदौर और आगर मालवा जिलों ने शत प्रतिशत पात्र लोगों को पहली खुराक का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। 26 अन्य जिलों में 90 फीसदी पात्र व्यक्तियों को पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू