लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के साये में माघ मेला शुरू, 4.5 लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:10 IST

Open in App

प्रयागराज, 14 जनवरी मकर संक्रांति स्नान के साथ ही गंगा और यमुना के तट पर माघ मेला बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया। हालांकि कोविड-19 की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐहतिहाती उपाय करने और कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भय होने से मेले में भीड़ उम्मीद से बहुत कम रही।

मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह स्नानार्थियों की भीड़ बहुत कम थी, लेकिन धूप निकलने के साथ ही मेले में लोगों का आगमन बढ़ा और शाम छह बजे तक अनुमानित 4.5 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया।

उन्होंने बताया कि भीड़ कम रहने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस बार का मेला सादगीपूर्ण ही रहने की उम्मीद है।

मेला क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग पर शिविर लगाए स्वामी अधोक्षजानंद महाराज ने कहा कि इस बार का मेला कल्पवासियों के लिए लगाया गया है जिससे उनका 12 वर्ष का कल्पवास का संकल्प ना टूटे। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस के कारण लोगों में थोड़ा भय है, इसके बावजूद साधु-संत कोरोना वायरस महामारी को दूर भगाने के लिए अनुष्ठान करने यहां आए हैं।

दंडी बाड़ा क्षेत्र में हर साल शिविर लगाने वाले पेड़ा बाबा ने कहा कि सरकार ने कल्पवासियों की सुविधा का ख्याल रखा है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री स्वयं संन्यासी हैं, इसलिए वे कल्पवास का महत्व बखूबी समझते हैं और कोरोना वायरस काल के बावजूद उन्होंने मेला लगाने की अनुमति दी।

संगम स्नान करने फतेहपुर जिले से आए राम लाल ने कहा कि गंगा मइया की कृपा से ही उनका परिवार कोरोना वायरस से बचा रहा, इसलिए गंगा स्नान में उनकी विशेष आस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?