लाइव न्यूज़ :

माफ‍िया भस्‍मासुर और इन्‍हें प्रश्रय देने वाले महाभस्‍मासुर, इनसे सतर्क रहें : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:21 IST

Open in App

देवरिया/गोरखपुर (उप्र) 28 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को विपक्षी दलों पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जितने भी माफिया हैं, सब भस्मासुर हैं और इन भस्मासुरों को प्रश्रय देने वाले महाभस्‍मासुर हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

देवरिया जिले के भाटपाररानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ''ये जितने माफिया हैं, वो सब भस्मासुर हैं। इन भस्मासुरों को जो पालेगा, वो अपने विनाश का ही रास्ता तैयार करेगा।''

उन्होंने कहा, ''भस्मासुर को प्रश्रय देने वाले लोग महा भस्मासुर हैं, इसलिए इनसे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।''

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ''माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है और जब ये बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोगों को बहुत बुरा लग रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग खूब विरोध कर रहे हैं।''

योगी ने कहा '' हमारा देवरिया और कुशीनगर क्षेत्र चीनी का कटोरा कहा जाता था, बसपा और सपा की सरकार के समय 21 चीनी मिलें बेच दी गई और यहां के किसानों के पेट पर लात मारने का काम सपा और बसपा की सरकारों ने किया।’’

उन्होंने कहा कि ''सपा और बसपा ने चीनी मिलों को बेचने का काम किया था लेकिन भाजपा सरकार ने नव निर्माण का काम किया है।''

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रघुराज सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 200 करोड़ रुपये की 412 परियोजनाओं का भी शुभारंभ आज किया गया जो पहले की परियोजनाओं से अलग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया