लाइव न्यूज़ :

संत कबीर नगर में मदरसा शिक्षक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:37 IST

Open in App

संतकबीरनगर (उप्र) 11 अक्टूबर संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र में एक मदरसा शिक्षक द्वारा सोमवार को कथित तौर पर सात वर्ष की नाबालिग बच्‍ची से दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है लेकिन मदरसा शिक्षक फरार हो गया है।

मौलाना की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के मुस्ताक के रूप में हुई और हाल ही में उसकी मदरसे में तैनाती हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि करीब सात साल की एक लड़की अपने भाई के साथ मदरसा गई थी लेकिन मौलाना ने लड़की के भाई को दुकान से कुछ फल खरीदने के लिए भेजा और जब लड़की का भाई मदरसा से बाहर गया तो मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस घटना की जानकारी पीड़ित लड़की के परिवार के सदस्यों को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए