लाइव न्यूज़ :

दुष्‍कर्म के प्रयास के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:58 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 18 दिसंबर जिले के थाना शिवरतनगंज पुलिस ने 15 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में मदरसा शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाक्सो कानून समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र के पिचूरी निवारी आरोपी कलीम अहमद को चिलौली मोड़ के पास से सुबह गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार छात्रा की मां ने 16 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक, अमेठी को शिकायती पत्र दिया था जिसमें कहा उसने कहा था, ‘‘26 नवंबर को दोपहर बाद जब वह घर से बाहर बाजार गई थी, उसी बीच अकेली पाकर मदरसा शिक्षक घर पर आये और कोई नशीली दवा उसकी बेटी को दे दी और पीछे से दो लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया जिसके बाद मेरी बेटी के साथ छेड़खानी के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास भी किया। मेरी बेटी बेहोश हो गयी थी लेकिन उसी बीच जब वह बाजार से घर आ गयी तो मदरसा शिक्षक आदि से उसकी बेटी की जान बची।’’

पीड़िता की मां ने पत्र में आरोप लगाया है कि ''उसे मौलाना ने धमकी दी थी कि अबकी बार तो उसकी बेटी बच गयी है लेकिन अगर कहीं शिकायत की तो जान से हाथ धोना पडेगा, इसलिए इस बारे में अब तक शिकायत नहीं की थी लेकिन उसे लगातार आरोपी की तरफ से धमकी मिल रही है।''

एसपी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर पर त्‍वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल