मदरसा यौन शोषण मामला: संचालक तैयब जिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 30, 2017 19:41 IST2017-12-30T19:12:22+5:302017-12-30T19:41:15+5:30
मदरसा की लड़कियों ने पर्ची लिख लगाई थी मदद की गुहार।

मदरसा यौन शोषण मामला: संचालक तैयब जिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
लड़कियों से यौन शोषण के आरोप में लखनऊ के एक मदरसा संचालक तैयब जिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पर्ची लिख लड़कियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहादतगंज इलाके के जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे में पुलिस और प्रशासन की टीम ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे छापा मार 51 छात्राओं को रेस्क्यु किया और यौन शोषण के आरोप में मदरसा प्रबंधक मोहम्मद तैयब जिया को गिरफ्तार किया था। मैनेजर तैयब जिया पर मदरसा की छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
#Lucknow: Taiyab Jiya, manager of a Madrasa in Shahadatganj, sent to judicial custody for 14 days; he was arrested yesterday on molestation charges. 51 girls were rescued from the Madrasa
— ANI UP (@ANINewsUP) December 30, 2017
मदरसा संचालक के खौफ के चलते छात्रा परिजनों से भी शिकायत नहीं कर पा रही थी। बीते दिन एक छात्रा ने पर्ची लिख मदरसे से बाहर फेंका। इस पर्ची में उसने मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। स्थानीय लोगों ने पर्ची को पुलिस तक पहुंचाया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस मदरसा में कुल 125 छात्राएं पढ़ती हैं लेकिन वर्तमान में यहां 51 छात्राएं हैं।