लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता विजय के विरूद्ध एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:57 IST

Open in App

चेन्नई, 27 जुलाई मद्रास उच्च न्यायालय ने लक्जरी कार आयात मामले में लोकप्रिय अभिनेता विजय पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने और उनके विरूद्ध कुछ खास टिप्पणियां करने से संबंधित एकल न्यायाधीश के आदेश की तामील पर मंगलवार को रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति एम दुरैस्वामी और न्यायमूर्ति आर हेमलता की खंडपीठ ने अंतरिम रोक लगाई और विजय को 2012 को इंग्लैंड से उनके रॉल्स रॉयस घोस्ट कार के आयात पर लगाये गये प्रवेश कर का बाकी 80 फीसदी हिस्से का भुगतान करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि वाणिज्यक कर विभाग से नयी मांग नोटिस प्राप्त होने के सप्ताह भर के अंदर उन्हें इस राशि का भुगतान करना चाहिए।

आयातित कार के वास्ते प्रवेश शुल्क से छूट की मांग संबंधी अभिनेता की रिट याचिका को 13 जुलाई को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम ने उसका भुगतान किये बगैर अदालत पहुंचने पर उन्हें अभ्यारोपित किया और उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा किया जाना है। उसके बाद विजय ने यह अपील दायर की।

आज यह मामला सुनवाई के लिए जब आया तो विजय के वकील विजय नारायण ने न्यायमूर्ति दुरैस्वामी की अगुवाई वाली पीठ से कहा कि वह एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती दे रहे हैं, क्योंकि एकल पीठ ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कुछ अवांछनीय टिप्पणियां कीं।

तमिलनाडु के महाधिवक्ता रह चुके राघवन ने कहा कि कर देनदारी को चुनौती नहीं दी गयी है, बल्कि वह बस टिप्पणियां एवं जुर्माना हटवाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे