लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय : ‘ अन्नदान योजना ’ से जरूरतमंदों को खाना देने के खिलाफ याचिका खारिज

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:33 IST

Open in App

चेन्नई, 21 जुलाई मद्रास उच्च न्यायालय ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा ‘अन्नदान योजना’ से भोज्य पदार्थ गरीबों में बांटने से रोकने का अनुरोध किया गया था।

मदुरै स्थित हिंदू धर्म परिषद के प्रबंध न्यासी के के रमेश ने जनहित याचिका दायर कर 27 मई के राज्य सरकार के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया था।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार रामामूर्ति की पीठ ने नवीनतम आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता ऐसे ‘उपहार’ वितरण में हिस्सा नही लेने को स्वतंत्र है।

सरकारी आदेश, हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ व्यवस्था विभाग की ओर से विज्ञप्ति के रूप में जारी किया गया था जिसमें ‘अन्नदान’ योजना और कोष से ‘ कोविड राहत’ के तहत खाने के पैकेट देने की घोषणा की गई थी।

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की कि महामारी की भयावहता और खासतौर पर दूसरी लहर के दौरान, इसमें कोई शक नहीं है कि जो भी मदद कर सकता है उससे मदद ली जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह