लाइव न्यूज़ :

‘मद्रास उच्च न्यायालय सांसदों, विधायकों के लिए विशेष अदालतों संबंधी मुद्दे पर गलती मान चुका है’

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय स्वीकार कर चुका है कि उसने सांसदों और विधायकों के लिए विशेष अदालतों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाकर ‘‘गलती’’ की है।

शीर्ष अदालत को न्याय मित्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया ने बताया कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में अप्रैल 2019 से एक विशेष मजिस्ट्रेट अदालत है और मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा इस बारे में आपत्ति उठाया जाना सही नहीं है।

इन विशेष अदालतों का गठन सांसदों-विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश पर किया गया है।

उच्च न्यायालय की आपराधिक नियम समिति के तीन न्यायाधीशों ने कहा है कि विशेष अदालतें (2017 में पहली बार गठन के लिए निर्देशित) केवल ‘‘अपराध केंद्रित’’ होंगी, न कि ‘‘अपराधी केंद्रित’’ और इनका गठन केवल कानून से होगा, न कि ‘‘न्यायपालिका या कार्यपालिका के आदेश से।’’

न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि वे (मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश) स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि उनसे भूल हुई है।

उन्होंने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय को छोड़कर सभी अन्य उच्च न्यायालयों को सांसदों और विधायकों से संबंधित विशेष अदालतों पर कोई आपत्ति नहीं है।

पीठ ने कहा, ‘‘हमें मामले को खींचना नहीं चाहिए। हम इस पहलू से बाद में निपटेंगे। हमने इस मामले में जो निर्देश जारी किए हैं, उनका पालन होना चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित