लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय ने अन्नाद्रमुक के संगठनात्मक चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 12:43 IST

Open in App

चेन्नई, 14 दिसंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक के संगठनात्मक चुनाव के खिलाफ दायर याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इस चुनाव में मौजूदा नेता ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी को निर्विरोध पार्टी का क्रमश: समन्वयक और संयुक्त समन्वयक चुना गया था।

मुख्य न्यायाधीश एमएन भंडारी और न्यायमूर्ति पीडी आदिकेशवलु की पीठ ने होसुर के अरसनापट्टी निवासी जे जयचंद्रण की ओर से दायर याचिका खारिज की। पीठ ने कहा कि यह याचिका विचार योग्य नहीं है।

याचिकाकर्ता ने अदालत से अनुरोध किया था कि वह निर्वाचन आयोग को निेर्देश दे कि पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी के पार्टी समन्वयक और संयुक्त समन्वयक के पद पर चुनाव को अपनी मंजूरी नहीं दे। इन पदों के लिए सात दिसंबर को पार्टी मुख्यालय रोयापेट में चुनाव होना था लेकिन छह दिसंबर को ही दोनों नेताओं को इस पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

याचिकाकर्ता का कहना था कि चुनाव और मतदान की तारीख की घोषणा से 21 दिन का नोटिस देना अनिवार्य है लेकिन इसमें ऐसा नहीं किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल