लाइव न्यूज़ :

‘सांसदों-विधायकों के लिए विशेष अदालत की वैधता पर मद्रास उच्च न्यायालय की समिति ने उठाए सवाल’

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवम्बर उच्चतम न्यायालय को सोमवार को सूचित किया गया कि मद्रास उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय समिति ने सांसदों और विधायकों के लिए विशेष अदालतों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए हैं। इन विशेष अदालतों का गठन सांसदों-विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश पर किया गया है।

उच्च न्यायालय की आपराधिक नियम समिति के तीन न्यायाधीशों ने कहा है कि विशेष अदालतें (2017 में पहली बार गठन के लिए निर्देशित) केवल ‘‘अपराध केंद्रित’’ होंगी, न कि ‘‘अपराधी केंद्रित’’ और इनका गठन केवल कानून से होगा, न कि ‘‘न्यायपालिका या कार्यपालिका के आदेश से।’’

समिति ने वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मामले में आदेश पारित करते हुए उच्चतम न्यायालय ने काफी सावधानी बरती लेकिन सांसदों-विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए ‘‘विशेष अदालतों का गठन कर उसने भूल की है।’’ हंसारिया को शीर्ष अदालत ने मामले में न्याय मित्र नियुक्त किया है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि शीर्ष अदालत ने सरकारी आदेश के प्रारूप को अपनाया जिसे तेलंगाना ने पास किया था। इसने कहा कि सांसदों-विधायकों के लिए विशेष अदालतों का गठन करने के लिए सरकारी आदेश की ‘‘खामियों’’ का स्रोत उच्चतम न्यायालय के एक नवम्बर 2017 के आदेश में है, जिसे अश्विनी कुमार उपाध्याय की तरफ से दायर मामले में पारित किया गया था, न कि इसका स्रोत कानून में है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो