लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय ने कोविड-19 प्रबंधन पर मामला बंद किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:18 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जून मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र और तमिलनाडु सरकार को देश से बाहर यात्रा पर जाने वालों खासकर विद्यार्थियों का टीकाकरण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। ऐसे लोगों को टीके की अब दूसरी खुराक लगनी है।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की पीठ का यह निर्देश एक ऐसे मामले पर आया जिसकी अदालत राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 प्रबंधन के संबंध में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है। हालांकि, पीठ ने निर्देश देने के बाद अर्जी पर सुनवाई बंद कर दी।

अदालत ने राज्य में दवाओं, बिस्तरों की कमी एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता के आधार पर अप्रैल में यह मामला अपने हाथों में लिया था। मंगलवार को जब यह मामला सुनवाई के लिए आया, तब पीठ ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और केंद्र एवं राज्य सरकार दूसरी लहर की तुलना में अन्य किसी लहर से निपटने के लिए अधिक तैयार जान पड़ती है।

अदालत ने हालांकि यह कहा कि दूसरी लहर से निपटने के लिए आपात आधार पर विकसित की गयी सुविधाएं तत्काल नहीं हटायी जाएं ताकि चार से छह महीने में यदि तृतीय लहर आती है तो उससे इन सुविधाओं के सहयोग से निपटा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू