लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक को निलंबित करने को कहा

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:39 IST

Open in App

चेन्नई, 16 मार्च मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार से एक महिला आईपीएस अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निलंबित करने को कहा है ।

न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने मंगलवार को अदालत में सुनवाई के लिए यह विषय प्रस्तुत किये जाने पर इस सिलसिले में यह निर्देश जारी किया है।

न्यायाधीश ने कहा कि सरकार ने मामले में दूसरे आरोपी (तत्कालीन चेंगलपट्टू पुलिस अधीक्षक) को उसके खिलाफ मामलों की गंभीरता पर विचार करते हुए उसे निलंबित रखने का सही फैसला लिया था।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘(प्रथम) आरोपी(पूर्व स्पेशल डीजीपी) के पद की परवाह नहीं करते हुए समान मानदंड रखना चाहिए। इस मामले की निगरानी करने का अदालत ने स्वत: फैसला लिया है क्योंकि यह जनहित से संबद्ध है और इससे राज्य में पुलिस बल की गरिमा भी जुड़ी हुई है। ’’

राज्य सरकार के वकील ने न्यायाधीश से कहा कि अदालत द्वारा प्रकट की गई भावनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा और आगे के घटनाक्रम से उसे अवगत कराया जाएगा।

बहरहाल, न्यायाधीश ने विषय की अगली सुनवाई 23 मार्च के लिए निर्धारित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव