मध्य प्रदेश चुनाव: BJP को बड़ा झटका, CM शिवराज सिंह चौहान का सगा साला कांग्रेस में शामिल
By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2018 14:22 IST2018-11-03T14:17:24+5:302018-11-03T14:22:17+5:30
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और साधना पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा 'वे लोग पूरी तरह से परिवारवाद में डूबे हैं।

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP को बड़ा झटका, CM शिवराज सिंह चौहान का सगा साला कांग्रेस में शामिल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा दाव खेला है। दरअसल, प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह ने शनिवार (3 नवंबर) को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस बात का ऐलान दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कमलनाथ ने किया।
Delhi: Sanjay Singh, brother-in-law of #MadhyaPradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, joins Congress party. pic.twitter.com/vMdFKiMmLL
— ANI (@ANI) November 3, 2018
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और साधना पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा 'वे लोग पूरी तरह से परिवारवाद में डूबे हैं। आज मध्य प्रदेश को शिवराज की नहीं नाथ की जरूरत है। आज जिस तरह से पूरे प्रदेश की स्थिति है उस देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। वहीं, प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि लगातार बीजेपी का पर्दाफाश हो रहा है। बेहद दुखी होने के बाद ही संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तिथि 9 नवंबर रखी गई है। 14 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 28 नवंबर को मतदान आयोजित किया जाएगा और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।