लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले में युवक को मृत्युदंड की सजा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:01 IST

Open in App

सागर (मध्य प्रदेश), 23 जुलाई स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार कर हत्या करने के मामले में 24 वर्षीय युवक को शुक्रवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

लोक अभियोजक अनिल कुमार कटारे ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सागर की अदालत ने 13 वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार कर हत्या करने के मामले में वीरेन्द्र आदिवासी (24) को भादंवि की धारा 302 में मृत्युदण्ड से दंडित किया है।

कटारे ने कहा कि इसके अलावा, अदालत ने उसे भादंवि की धारा 363 में 7 वर्ष का सश्रम कारावास, धारा 366 ए में 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 376(3), 376(2)(एफ) में सहपठित धारा 6 पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई है।

कटारे ने बताया कि अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि समाज में ऐसी घटनाओं को लेकर एक दूसरे के प्रति घृणा एवं अविश्वास का भाव उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि यह घटना 6 अप्रैल 2019 को उस वक्त हुई थी, जब पीड़िता एक पारिवारिक कार्यक्रम में अपने गांव के पास एक गांव में हो रही शादी में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। इस दौरान आरोपी अपनी जानपहचान के नातेदार की इस लड़की को अपनी साइकिल पर बैठाकर निर्जन स्थान में ले गया जहां उसका बलात्कार किया और बाद में उसका मुंह तथा गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर