मध्य प्रदेश : दतिया में पुरानी रंजिश पर युवक की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:54 IST2021-05-03T21:54:24+5:302021-05-03T21:54:24+5:30

Madhya Pradesh: Young man shot dead over old enmity in Datia | मध्य प्रदेश : दतिया में पुरानी रंजिश पर युवक की गोली मार कर हत्या

मध्य प्रदेश : दतिया में पुरानी रंजिश पर युवक की गोली मार कर हत्या

दतिया (मप्र), तीन मई मध्य प्रदेश के दतिया जिले के जिगना थानांतर्गत ग्राम कामर में सोमवार को 27 वर्षीय युवक की कथित रूप से तीन लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस को संदेह है कि इस हत्या के पीछे आरोपियों एवं मृतक ज्ञान सिंह के बीच कोई पुरानी रंजिश थी।

जिगना पुलिस थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया, ‘‘मृतक का नाम ज्ञान सिंह पाल है, जो ग्राम कामर का रहने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह लगभग 11.00 बजे ज्ञान सिंह अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए जा रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए यशपाल, बल्लू एवं एक अन्य बदमाशों ने ज्ञान सिंह पर कट्टों से गोली चलानी शुरू कर दी ।

शर्मा ने बताया कि गोली लगने के कारण ज्ञान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अपनी जान बचाने के लिए भागा।

उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गांव में हवाई फायर करते हुए फरार हो गये।

शर्मा ने बताया कि ज्ञान सिंह को तीन गोलियां सीने के बांयी तरह मारी गई । उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि ज्ञान सिंह के पिता और भाई की शिकायत पर यशपाल एवं बल्लू सहित तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है।

शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इनमें से एक आरोपी यशपाल रिश्ते में ज्ञान सिंह का मामा है। शर्मा ने बताया कि यशपाल ने अपने बहनोई बबलू और एक अन्य साथी के साथ मिलकर संगीन अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इससे लगता है कि इनके बीच कोई पुरानी रंजिश थी।

उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Young man shot dead over old enmity in Datia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे