लाइव न्यूज़ :

गोवर्धन परिक्रमा के लिए आयी मध्य प्रदेश की महिला झाड़ियों में खून से लथपथ मिली

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:26 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), एक नवंबर जनपद में गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत की सप्तकोसी परिक्रमा के लिए मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आयी पचास वर्षीय महिला पूंछरी गांव के समीप झाड़ियों में खून से लथपथ अवस्था में मिली है।

पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया, ‘‘रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि पूंछरी गांव के नाले के पास झाड़ियों में एक महिला खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम महिला को तत्काल गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।’’

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जीतेश तिवारी का कहना है कि उसके घाव काफी गहरे हैं, ऐसा लग रहा है कि घाव लगे हुए कुछ दिन हो गए हैं।

गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया, महिला के पास मिले मोबाइल फोन से उसके बच्चों का फोन नंबर लेकर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। पीड़िता के परिजन आज सुबह मथुरा पहुंचे हैं।

पुलिस के अनुसार, महिला के बेटों ने बताया कि वे लोग शहडोल के रहने वाले हैं और उनकी मां करीब दस दिन पहले गिरिराज परिक्रमा के लिए गोवर्धन आयी थीं।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई पीड़िता के होश में आने के बाद की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos