लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : टीकमगढ़ में सामूहिक बलात्कार का विरोध करने पर युवती की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:16 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश), 27 जून मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर एक गांव में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का विरोध करने पर 18 वर्षीय एक युवती की तीन लोगों ने गला दबा कर हत्या कर दी और शव को घसीट कर झाड़ियों में फेंक दिया। घटना 21 जून की है और इस मामले में तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बलदेवगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ शर्मा ने रविवार को बताया कि तीनों आरोपियों नीलेश, अनिल एवं रामकिशन लोधी को जिले के सुजानपुरा रेलवे स्टेशन से शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपी 20 से 25 वर्ष की उम्र के हैं।

शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहते थे और उसके प्रति बुरी नियत रखते थे। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों ने 21 जून को इस युवती के साथ उस समय बलात्कार का असफल प्रयास किया जब वह अपने घर के पीछे स्थित पहाड़ी पर नित्यकर्म करने गयी थी। शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान युवती के सीने पर आरोपियों के नाखून के निशान भी मिले थे।

उन्होंने कहा कि युवती द्वारा बलात्कार करने का विरोध पर इन तीनों ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच दल ने घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य और लोगों से पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके उक्त पड़ोसियों के फोन कॉल के विवरण से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हो सकी।

उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अभी हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है, लेकिन जाँच के बाद और जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मामले में कार्रवाई की जायगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया