लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : तेंदुए के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:38 IST

Open in App

सिवनी (मध्य प्रदेश), 20 अक्टूबर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 50 वर्षीय एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। जिले में पिछले तीन दिनों में तेंदुए के हमले में यह दूसरी महिला की मौत है।

सिवनी वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक बी. सी. मेश्राम ने बताया कि मंगलवार को अन्य महिलाओं के साथ उगली इलाके में अपने खेत में धान की कटाई कर रही मोहगांव निवासी गजरा पंचेश्वर (50) पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अन्य महिलाओं ने खेत से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मेश्राम ने बताया कि मंगलवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। शेष 3.90 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रकरण तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र के पांडीवाड़ा गांव से लगे सामान्य वनक्षेत्र में तीन दिन पहले 16 अक्टूबर को मवेशी चराने गए जंगलू यादव के सामने तेंदुए ने उसकी बेटी रवीना यादव (17) को मार डाला था, जबकि 15 सितंबर को इसी क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई 50 वर्षीय आदिवासी महिला रंजीता सिंह की भी तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। अन्य महिलाओं को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी।

दक्षिण सामान्य वनमंडल के वनमंडल अधिकारी एस. के. एस. तिवारी ने बताया कि तेंदुआ बेहद चालाक जानवर होता है, ऐसे में उसे पकड़ना वन अमले के लिए चुनौती पूर्ण कार्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार इंसानों पर हमला कर रहे तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए भोपाल मुख्यालय के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। साथ ही मोहगांव व उससे लगे जंगल में चार स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, ताकि तेंदुए को जल्द पकड़ा जा सके।’’

तिवारी ने बताया कि जब तक हमलावर तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा अकेले जंगल अथवा खेतों में नहीं जाने को कहा जा रहा है। वन अमले ने क्षेत्र में गश्ती व चौकसी बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव