लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : चौथी बेटी पैदा होने पर महिला की हत्या

By भाषा | Updated: May 14, 2021 14:44 IST

Open in App

शिवपुरी (मप्र), 14 मई मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में चौथी बेटी पैदा होने पर 28 वर्षीय एक महिला की उसके पति एवं सास-ससुर ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

यह घटना शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर धमधौली गांव में बृहस्पतिवार को हुई।

सीहोर थाना निरीक्षक रामराजा तिवारी ने दर्ज मामले के आधार पर शुक्रवार को बताया कि सावित्री बघेल की उसके पति रतन सिंह, ससुर के. सिंह और सास बेनू बाई ने बृहस्पतिवार को गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि मृतका के भाई कृष्णा के अनुसार उसकी बहन सावित्री की शादी रतन से करीब छह साल पूर्व हुई थी और तभी से रतन और उसके माता-पिता दहेज के लिए सावित्री को प्रताड़ित किया करते थे तथा उसे बेटियां होने पर कोसते थे।

तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई ने कहा है कि तीन महीने पहले सावित्री ने चौथी बेटी को जन्म दिया था और इस कारण आरोपियों ने गत बृहस्पतिवार को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों पर भादंवि की धारा 302 (हत्या) एवं 304 बी (दहेज मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह