लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अजीबो-गरीब मामला आया सामने, महिला ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे को दिया जन्म

By भाषा | Updated: November 25, 2019 15:33 IST

मध्य प्रदेशः महिला के पति जसवंत अहिरवार ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया, लेकिन बाद में रेफर कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक अस्पताल में 23 वर्षीय एक महिला ने दो सिर एवं तीन हाथ वाले एक बच्चे को जन्म दिया है।पिता जसवंत ने बताया कि उसने पिछले साल बबीता से शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक अस्पताल में 23 वर्षीय एक महिला ने दो सिर एवं तीन हाथ वाले एक बच्चे को जन्म दिया है। विदिशा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन संजय खरे ने सोमवार को बताया कि बबीता अहिरवार ने विदिशा जिला अस्पताल में शनिवार को एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके दो सिर, तीन हाथ और चार पंजे हैं। इस बच्चे का वजन 3.3 किलोग्राम है।

महिला के पति जसवंत अहिरवार ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया, लेकिन जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसे बेहतर उपचार के लिए भोपाल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

जसवंत ने बताया कि उसने पिछले साल बबीता से शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। जसवंत मजदूरी का काम करता है और विदिशा से करीब 60 किलोमीटर दूर सूजा गांव का रहने वाला है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया