लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : किल कोरोना अभियान के दौरान महिला डॉक्टर पर ईसाई धर्म प्रचार का आरोप

By भाषा | Updated: May 23, 2021 23:15 IST

Open in App

रतलाम (मध्य प्रदेश), 23 मई राज्य में चल रहे सरकारी किल कोरोना अभियान के दौरान संविदा पर नियुक्त एक महिला डॉक्टर का सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह लोगों से कह रही हैं कि ईसा मसीह की प्रार्थना करो तो तुम्हें कोरोना नहीं होगा और यदि होगा भी तो तुम ठीक हो जाओगे।

यह घटना रतलाम जिले के आदिवासी अंचल बाजना गांव में शनिवार की है।

इसके बाद शनिवार को हिंदू संगठन के सदस्यों ने बाजना पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। हालांकि, इस संबंध में अभी तक महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

कथित वीडियो के अनुसार, इंदौर निवासी बीएएमएस डिग्री धारक डॉ. संध्या तिवारी फरवरी से बाजना में पदस्थ हैं। किल कोरोना अभियान के तहत सर्वे करने वाली टीम में शामिल होकर वह घर-घर जा रही थीं और लोगों को दवाओं और भोजन के बारे में समझाने के साथ पर्चे दिखा कर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। वह पर्चे बांटने के साथ लोगों को समझा रही थी कि ‘‘ईसा मसीह की प्रार्थना करो तो निगेटिव हो जाओगे। मैंने भी प्रार्थना की है। मुझे लाभ मिला है। तुम्हें भी मिलेगा।’’

संध्या के पास मिला पर्चा आधा फोटोकॉपी और आधा हाथ से लिखा है। उस पर एक हिस्से में हाथ से प्रभु यीशु की प्रार्थना लिखी है। फोटोकॉपी में ईसाई धर्म प्रचार करने वाले चैनलों के प्रोग्राम की जानकारी है। पर्चे में हाथ से इंटरनेट पर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही वेबसाइटों के वेब एड्रेस, यू-ट्यूब चैनल की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं।

बाजना तहसीलदार बी एस ठाकुर ने बताया, ‘‘ईसाई धर्म का प्रचार किए जाने की शिकायत मिलने पर उक्त महिलाकर्मी का बयान दर्ज किया गया है। उसके पास से पर्चे भी मिले हैं। प्रकरण में जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है।’’

वहीं, बाजना थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, ‘‘जांच में तथ्य सामने आने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए