लाइव न्यूज़ :

आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हों इसलिये मप्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: February 24, 2021 23:01 IST

Open in App

भोपाल, 24 फरवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों से मजदूरों को अन्य राज्यों में न जाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिये प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा।

चौहान ने बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण परिस्थिति की समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग मजदूरी के लिए अन्य राज्यों में न जाएं, उन्हें मनरेगा के अंतर्गत गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट, सिवनी, बैतूल आदि सीमावर्ती जिलों से मजदूर महाराष्ट्र कार्य के लिए जाते हैं। इन्हें मनरेगा के तहत गांव में ही कार्य दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि संक्रमण के मामले बढ़ने पर पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा आदि में लगने वाले मेले स्थगित कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग प्रदेश की सीमा पर अनिवार्य रूप से की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी