लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन : चौहान

By भाषा | Updated: November 21, 2020 00:10 IST

Open in App

भोपाल, 20 नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, लेकिन मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू किया जाएगा और इस मामले में ढिलाई बरतने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

चौहान ने यह बात यहां कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक बुलाकर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के संदर्भ में सुझाव प्राप्त किए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण की स्थिति को गत आठ माह में नियंत्रित रखते हुए सर्वोत्तम प्रबंधन किए गए और प्रदेशवासियों ने भी सहयोग देते हुए जागरुकता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जागरुकता प्रयासों को निरंतर जारी रखेगी। अर्थव्यवस्था प्रभावित न हो और कोरोना वायरस संक्रमण भी नियंत्रित रहे, इस संतुलन को बनाए रखा जाए।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में निषिद्ध क्षेत्र को छोड़कर शेष किसी भी जिले, शहर या क्षेत्र में लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित